पटियाला। भारत सरकार की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान के तहत सबसे साफ सुथरे अस्पताल को मिलने वाले 50 लाख के इनाम के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
इस
अभियान के अंतर्गत काट -अलग सरकारी अस्पतालों से रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर दूसरे जिलों के अलग -अलग डाक्टरों की टीमें
चैकिंग कर रही हैं। आज यह टीम डॅा. दयाल स्वरूप के नेतृत्व में नीचे माता कुसल्या
अस्पताल पहुँची। साफ़ सफ़ाई का जायज़ा लिया। इस टीम के आने से पहले ही
माता कुसल्या अस्पताल एक निजी अस्पताल की तरह चमक रहा था। जबकि आम तौर पर यहां साफ़ सफ़ाई का बेहद बुरा हाल होता है। आज यह टीम स्थानिक माता कुसल्या हस्पताल में पहुँची। निरीक्षण करने आए डा स्वरूप का कहना है कि जिस अस्पताल के 70 प्रतिशत से अधिक
नंबर आऐंगे, उस पर इनाम के लिए विचार किया जाएगा।