Sukhbir Singh Badal, Deputy Commissioner class-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुखबीर सिंह बादल ने ली डिप्टी कमीश्नरों की क्लास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 4:05 PM (IST)
सुखबीर सिंह बादल ने ली डिप्टी कमीश्नरों की क्लास
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य के सभी डिप्टी कमीशनरों को पंजाब सरकार द्वारा उनके क्षेत्रों में शुरू किये विकासमयी प्रोजेक्टों को लागू करने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा ताकि इन सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों को असली अर्थो में मिल सके। मंगलवार को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ एक उच्च स्तरीय बेैठक दौरान सभी विकासमयी योजनाओं की समीक्षा करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी योजनाओं को लागू करने के रास्ते में फंडों की कमी को रूकावट नही बनने दिया जाएगा। पंरतु इसके साथ ही उन्होने चेतावनी भी दी कि इस संबधी कोई भी ढील बर्दाश्त नही की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कुछ डिप्टी कमीशनरो को कड़े शब्दों में निर्देश जारी करते हुये कहा कि वह पूरी तनदेही से अपना कर्तव्य निभाते हुये लोगों की आशाओं पर खरे उतरे। उन्होने मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को निर्देश दिये कि डिप्टी कमीशनरों की कारगुजारी निर्धारित करने के लिए मापदंड निश्चित किये जाए और इसको उनकी वार्षिक गुप्त रिपोर्ट के साथ जोड़ा जाए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement