Advertisement
योजनाओं का ऐसा क्रियान्वयन हो कि मुख्यधारा से जुड़ जाए डांग क्षेत्र- बेढ़म

कौशल विकास पर रहे जोर
डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि डांग क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाए और उन्हें वित्तीय सशक्तिकरण से स्वरोजगारी बनाया जाए। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, कार्पोटरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के तहत कार्य किया जा सकता है। ऐसे प्रयासों से इस क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को सुधारा जाए। उनकी सोच में बदलाव लाया जाए। उन्होंने जिले की डांग विकास योजना और कार्यों में अच्छी प्रगति की सराहना की और उम्मीद जताई कि जिला डांग क्षेत्र के विकास में और बेहतर प्रदर्शन करेगा।
बैठक में जिला कलेक्टर महेशचंद्र शर्मा ने विश्वास दिलाया कि डांग क्षेत्र के चिह्नित क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रमों के संचालन के अलावा सरकार की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाने के लिए खास प्रयास किए जाएंगे। इस क्षेत्र में स्वरोजगारोन्मुखी गतिविधियों से आमजन का जीवन स्तर उन्नत बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह तोमर ने विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी पटल पर रखी और अधिक श्रेष्ठ परिणाम देने का विश्वास दिलाया। बैठक में केशवरायपाटन प्रधान प्रशांत मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बूंदी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


