करनाल। जिले के केवीएडीएवी महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। महिला विकास प्रकोष्ठ जागृति की ओर से हुई कार्यशाला में छात्राओं को केा बेसिक टेक्नीक की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षक रोमियो मोकल ने छात्राओं को विकट परिस्थितियों में अपने आपको बचाने के कई गुर सिखाए। छात्राओं ने आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखते हुए बिना किसी हथियार के खुद को बचाने के तरीकों को क्रियात्मक रूप से सीखा। इस मौके पर काॅलेज प्रधानाचार्य रीटा सहगल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में ये कार्यशाला काफी उपयोगी साबित होगी। इस मौके पर महिला विकास प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सुनीता, सहसंयोजिका डॉ. आशिमा गक्खर और डॉ. संगीता गोरांग, अंजू नरवाल, श्वेता धवन, डॉ. दीप्ति शर्मा और डॉ. नादिया चौहान भी मौजूद रही।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक