अलवर। मत्स्य यूनिवर्सिटी की ओर से आए परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को विरोध स्वरुप छात्रों ने नगली सर्किल से मन्नी का बड़ तक मशाल जुलूस निकाला और शहीद स्मारक पर सभा का आयोजन कर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इनका आरोप है कि एक तरफ मत्स्य यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहा है। साथ ही छात्रों की मांगें भी पूरी नहीं की जा रही हैै। उन्होंने जल्द ही मांगें नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पार्षद नवजोत सिंह, बाबू शोभाराम कला काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश गुर्जर, चेतन जैमन, राकेश गुर्जर, कमलेश सैनी, टेकराज गुर्जर, के पी शर्मा और शुभम शर्मा सहित सैंकड़ों छात्र भी मौजूद थे।