भीलवाड़ा । महिला आश्रम बीएड कॉलेज में नारायणी देवी वर्मा महिला शारीरिक शिक्षक अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधिक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने मशाल जलाकर किया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं को खेल में निरन्तर प्रगति व श्रैष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्साहित करने के पुरूष्कृत भी किया। कार्यक्रम में जगदीश मानसिंहका, कैलाश व्यास व विद्यालय के कोशाध्यक्ष प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे।
शुरू हुई प्रतियोगिता में 1500 मीटर की दौड में दयानन्द कॉलेज अजमेर के शम्भु दयाल प्रथम,एमएलवी कॉलेज भीलवाड़ा के गोपाल लाल कुमावत द्वितीय व एसडी राजकीय कॉलेज ब्यावर के फारूख अब्दुला तृतीय रहें। इसी तरह महिला दौड में राजकीय कॉलेज नसीराबाद की पुजा प्रथम, नारायणी देवी वर्मा महाविद्यालय भीलवाड़ा की आरजू बानू द्वितीय व एसपीसी कॉलेज अजमेर की दीक्षा शर्मा तृतीय रही।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी