Students of Burmapapri School Plant Trees Under the Ek Ped Maa Ke Naam 3.0 Campaign -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 4:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत बर्मापापड़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 जुलाई 2026 3:53 PM (IST)
एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत बर्मापापड़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
नाहन। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ' अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मापापड़ी के छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत वन वृत्त त्रिलोकपुर के सहयोग से कंडीवाला क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान में विद्यालय के इको क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पौधारोपण के साथ लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान मियावाकी 3.0 साइट भी विकसित की गई। इस तकनीक का उद्देश्य कम स्थान में अधिक घनत्व के साथ पौधारोपण कर हरित क्षेत्र का तेजी से विकास करना और जैव विविधता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू परमार ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement