Advertisement
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में गाड़ी खाई में गिरी; चार लोगों की मौत, पांच घायल

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गई। खाई की गहराई और दुर्गम इलाके की वजह से बचाव अभियान में मुश्किलें आईं।
एक घायल यात्री ने बताया कि बचाव कर्मियों को गाड़ी से उनको बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गाड़ी में सवार ज्यादातर लोग सिरमौर जिले के थे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। हादसे की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, क्षमता से अधिक लोगों को बैठाना, बिना ट्रेनिंग वाले ड्राइवर, तकनीकी रूप से खराब बसें और खराब सड़कें सड़क हादसों की वजह रही हैं। सिरमौर जिला हादसों के लिए बदनाम रहा है। पुलिस अधिकारियों ने अधिकतर जानलेवा हादसों के लिए प्राइवेट ऑपरेटरों की बसों और उनके लापरवाह, बिना ट्रेनिंग वाले ड्राइवरों को जिम्मेदार ठहराया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


