Striking at Pratapgarh punks, businessman shot dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतापगढ़ बदमाशों के हौसले बुलंद, व्यापारी की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 09:30 AM (IST)
प्रतापगढ़ बदमाशों के हौसले बुलंद, व्यापारी की गोली मारकर हत्या
प्रतापगढ़ जिले में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालगंज कोतवाली के गाबि माहुबन गांव के व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयसिंह यादव राष्ट्रीय राजमार्ग 231 पर रानीगंज अजगरा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। कल रात लगभग 9.00 बजे युवक अपनी दुकान बंद करके आ रहा था जभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। रानीगंज अजगर बाजार से अपने घर की तरफ एक किलोमीटर की दूरी पर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक की लाइसेंसी पिस्टल और 30000 नगद भी लेकर भाग निकले। वही परिजनों का कहना है की उसकी कही कोई रंजिश नहीं थी। अभी 1 हफ्ते पहले ही पत्नी को ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ है। इस मामले में अपर पुलिस अधिक्षक नीरज पाण्डेय ने कहा की कई टीम लगाई गई। व्यापारी की हत्या के बाद परिजनों का बुरा हाल है । यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS यह भी पढ़े :उम्र 58 साल और बने हैं कोतवाल,डीजीपी के आदेशों की कर रहे अनदेखी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement