Advertisement
पॉलिथीन का उपयोग बंद कर मातृभूमि को बचाएं: तनेजा

लायंस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि तंदुरुस्त और बीमारी रहित जीवन जीने के लिए जरूरी है कि पॉलिथीन का उपयोग न किया जाए। पॉलिथीन पयाज़्वरण के साथ-साथ पशुओं और हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। उदाहरण देकर उन्होंने बताया कि आजकल चारा न मिलने की सूरत में गाय व अन्य पशु पॉलिथीन को खा जाते हैं। पेट में जाने के बाद पॉलिथीन ऐसे ही रहता है। वह गलता नहीं है।
इस कारण से उनके पेट में कई तरह की बीमारियों लग जाती हैं। वहीं नालों और सीवरेज में पॉलिथीन चला जाता है तो वह उन्हें जाम कर देता है। पॉलिथीन सालों तक गलता नहीं है। इस कारण से वह हमारे लिए हानिकारक है। लायन संदीप कुमार ने बताया कि इस मौके पर जूट से बने बैग वितरित करके लोगों को उन्हें ही अपनाने की प्रेरणा दी गई।
इस मौके पर ज्ञानदीप स्कूल के चेयरमैन सुनील गुप्ता, प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, द्रोण पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल भीष्म भारद्वाज ने अध्यापकों की भूमिका को प्राथमिकता देते हुए कहा कि बच्चों में पॉलिथीन का उपयोग न करने की जागृति करना उनका मुख्य कतज़्व्य है। इसे वे जिम्मेदारी से निभाएं।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


