पटियाला। डाॅ धरमवीर गांधी मेंबर पार्लियामेंट ने एक बयान जारी कर गुजरात के ऊना में दलितों पर हो रहे जुल्मों की निंदा की है। साथ ही दलित नेता जिगनेश मेवानी की गुजरात पुलिस की तरफ से की गई गिरफ्तारी की भी सख्त निंदा की है। डाॅक्टर गांधी ने कहा कि पिछले 70 सालों से देश के अलग-अलग हिस्सों में दलितों पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और राज्य सरकारें इन अत्याचारों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। डाॅक्टर गांधी ने तुरंत प्रभाव से दलित नेता जिगनेश मेवानी की रिहाई और दलितों पर अत्याचार बंद करने की मांग की है।