भीलवाड़ा। अंधविश्वास का दंश मासूम बच्चों को झलना पड रहा है। ऐसा ही मामला भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में आया। जहां दो मासूम बच्चियों को निमोनियां होने पर उन्हें अंधविश्वास के चलते दाग दिया गया। बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। बच्चियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पहला मामला आसीन्द तहसील के मोड का निम्बाहेडा गांव का है, जहां तीन साल की मासूम सुन्दर कालबेलिया को कुछ दिन पहले सांस की तकलीफ हुई और हल्का बुखार होने लगा। परिजनों ने सुन्दर को गर्म लोहे की सलाखों से डाव लगाया और उसे लहसून की माला पहना कर अंधविष्वास के चलते उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाये उसे तडपता छोड दिया। वहीं दूसरी घटना गंगरार तहसील के जवासिया गांव की है, जहां नौ माह की बच्ची लाड खटीक मौसमी बिमारी की चपेट में आ गई। अंधविष्वास से ओत-प्रोत परिजनों व ग्रामीणों ने बच्ची पर देवियं प्रकोप बताते हुए उसे गर्म सलाखो से एक नही पेट पर तीन जगहों पर डाव लगाये। बच्ची तडपती रही, लेकिन ना ग्रामीणों को उस पर रहम आया और ना ही मां-बाप को। ऐसे में बच्ची दर्द से तीन-चार दिनों तक कहराती रही और अंधविष्वासी लोग बच्चे को तडपडा छोड उसके ठीक होने की कामना करने लगे, लेकिन जब बच्ची की हालत और ज्यादा बिगडने लगी तो गम्भीर हालत में उसे भीलवाडा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों का कहना है कि यदि समय पर दोनों बच्चियों को चिकित्सालय में भर्ती नही करवाया जाता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल दोनों बच्चियों को ब्लड चढाया जो रहा है और एमजीएच के शिशु चिकित्सक डॉ.ओ.पी.आगीवाल का कहना है कि बच्चियों की हालत अब भी गम्भीर बनी हुई है और इनके परिजनों को ऐसा वापस नहीं करने के लिए कहा है।