State Athletics competition launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 7:14 PM (IST)
राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ
जालोर। भीनमाल शहर के शिवराज स्टेडियम में शुक्रवार को छ: दिवसीय 61 वीं राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ । समारोह को संबोधित में मुख्य अतिथि रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक विकास में खेलों की भूमिका है । एथेलेटिक्स नियमित अभ्यास से ओलोम्पिक तक की सफलता हासिल कर सकते है । पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि हार जीत तो सिक्के के पहलू है । खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होकर आगे की अभ्यास जारी रखना चाहिए । प्रधान धुखाराम राजपुरोहित ने कहा कि खेल में आपसी वैमनस्य भूला कर खेलना चाहिए । समारोह को उपजिला प्रमुख गिरधर कंवर, उपखंड अधिकारी चैनाराम चौधरी व डीएसपी धीमाराम विश्नोई ने भी संबोधित किया । प्रतियोगिता के सयोजक भागीरथराम विश्नोई ने अतिथियों व आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया । भंवरसिंह राव ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य की 41 टीमों के 1016 खिलाड़ी भाग ले रहे है । इस मौके केंद्रीय पर्यवेक्षक पुखराज जीनगर, भाजपा नगरध्यक्ष भरत सिंह भोजाणी सहित कई जने मौजूद थे ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement