राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू

जालोर। विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में रविवार को स्टेडियम के बहुउद्देशीय सभागार में राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
आयुक्त पुरोहित ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला वेट लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिले में पहली बार राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही जिसमें पूरे राज्य से 80 टीमें भाग ले रही हैं।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम मैदान में प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत 8वीं यूथ एवं 39वीं जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रत्येक जिले से पुरुष एवं महिला प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।
युथ वर्ग में प्रतियोगी 14 से 17 वर्ष की आयु के भाग ले सकेंगे। जिसमें पुरुष वर्ग का भार वर्ग 50, 56, 62, 69, 77, 85 व 94 होगा, जबकि महिला वर्ग में 44, 48, 53, 58, 63 व 69 होगा। इसी तरह जूनियर वर्ग में 17 से 20 वर्ष तक के बालक-बालिका भाग ले सकेंगे। जिसमें पुरुषों का भाग वर्ग 56, 62, 69, 77, 85 व 94 होगा, जबकि महिलाओं के लिए भाग वर्ग 48, 56, 58, 63, 69 व 75 होगा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर परिषद सभाति भंवरलाल माली, एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी, राज्य वेट लिफ्टिंग संघ के राजराजेश्वर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, पत्रकार नरेश आर्य ,लालसिंह सांखला समेत कई जने मौजूद रहे।
जालोर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


