Sriguru Granth Sahib forms the front of the case with the coarseness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरुपों के साथ बेअदबी का मामला आया सामने

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 9:27 PM (IST)
श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरुपों के साथ बेअदबी का मामला आया सामने
फाजिल्का। हस्ताकला गांव में श्री गुरु ग्रंथ साहब के पावन स्वरुपों की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। हालांकि पंजाब में पहले भी ऐसे मामले हो चुके हैं। लेकिन कई मामलों में अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने गांव के गुरुद्वारा साहिब का ताला तोड़कर गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों केा फाड़कर बेअदबी की गई। फिलहाल ग्रामीणों ने मामले को लेकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव के सरपंच ने कहा कि युवक मानसिक रुप से बीमार है और उसका इलाज किया जा रहा है। वही मामले में फाजिल्का थाना सदर के प्रभारी जगदीश कुमार ने कहा कि बेअदबी करने वाले युवक मनोहर सिंह पुत्र श्याम सिंह के खिलाफ उन्होंने धारा 457, 297ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement