Advertisement
आचार संहिता समाप्त होने के बाद विभागीय कार्यों में लायें तेजीः जिला कलक्टर

राजकीय कार्यालयों के लिये भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान में सभी विभाग आवंटित कार्यों का पूर्ण कर नशे रूपी बुराई को खत्म करने में अपना योगदान देवें। आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं और बीसूका में आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये।
जिला परिषद के सीईओ मृदुल सिंह ने सघन वृक्षारोपण से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पूर्व गड्डे खोद लिये जायें। राजकीय कार्यालयों में पौधारोपण के लिये स्थान चिन्हित करते हुए इनकी सार-संभाल सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन वीरेन्द्र सिंह चौधरी, एडीएम सतर्कता नरेन्द्र पाल सिंह, न्यास सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, उपवन संरक्षक दिलीप सिंह राठौड़, जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला, पीएचईडी एसई आशीष गुप्ता, पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं ऋषभ जैन, डॉ. करण आर्य, डॉ. सतीश शर्मा, पदम प्रकाश कोठारी, पन्नालाल कड़ेला, मोहनलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


