नवांशहर। जिला कानूनी सेवाएं अथोरिटी के जिला चेयरमैन और सेशन जज बीके मेहता शनिवार को अचानक सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंच गए। जहां उन्होंने अस्पताल की ओर से दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कानूनी सेवाएं अथोरिटी के सचिव कम सीजेएम परिंदर सिंह को हिदायत दी कि वे समय-समय पर सिविल अस्पताल में जाकर मरीजों से मुलाकात करें और उनको आ रही समस्याओं का समाधान तुरंत करें। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखने की बात कही। इस अवसर पर डाॅ नवरीत कौर और कार्यकारी एसएमओ डाॅ कुलदीप राय भी मौजूद रहे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos