SP Kaushambi summoned in High Court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौशांबी के एसपी हाईकोर्ट में तलब

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:34 PM (IST)
कौशांबी के एसपी हाईकोर्ट में तलब
इलाहाबाद। कौशांबी जिले के एसपी को एक मामले में हाईकोर्ट ने तलब कर लिया है । साथ ही उनसे संबंधित याचिका पर स्पष्टीकरण भी मांगा है । कौशांबी में दो पक्षों के बवाल में एक पक्ष से सैकड़ों लोगों को मनमुताबिक नामजद करने के मामले में यह आदेश हाईकोर्ट ने दिया है । खास बात यह है कि एसपी के साथ मुकदमे के विवेचनाधिकारी को भी तलब किया गया है। एसपी को 21 सितम्बर को होने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होना है । यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रेखा दीक्षित की पीठ ने दिया है। कौशांबी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमे एक ही पक्ष के दर्जनों लोगों को राजनैतिक दबाव में घेरा गया। आश्चर्यजनक तरीके से रातों-रात उनके पूरे बायोडाटा के साथ पहचान भी कर ली गई। उसी पक्ष से सैकड़ों लोगों को नामजद किया गया । इसी मामले में उच्च न्यायालय ने एसपी व जांच अधिकारी को स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। जिसमे अधिकारी को बताना होगा कि जब पुलिस कर्मियों को भी गंभीर चोटें आई तो कोई विवरण क्यों नहीं है । याचिका में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एफआइआर रद्द करने की मांग की गई है । यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement