जींद। राजा वाली कच्ची गोहर पर सड़क बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस निर्माण पर 42 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा और इसे दो चरणों में पूरा कर लिया जाएगा। ये कहना है सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद और जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र कौशिक का। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के निर्माण को लेकर टैंडर भी अलाॅट हो चुके हैं। वे सोमवार को डीआरडीए सभागार में हुई विकास समन्वय एवं निगरानी समिति में बोल रहे थे। इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की और इसे अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और इनका लाभ उन्हें देने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजलयह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां