गुडग़ांव। गोल्फ कोर्स रोड पर अगले तीन महीने में सेकेंड यू टर्न शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद डीएलएफ साइबर सिटी में काम कर रहे हजारों लोगों को फायदा होगा। करीब 650 करोड़ की लागत से गुडग़ांव के गोल्फ कोर्स रोड को तैयार किया जा रहा है। 10.5 किलोमीटर लंबे इस रोड में एक फ्लाईओवर और सात अंडर पास तैयार किये जाएंगे। अब तक एक फ्लाईओवर और एक अंडर पास पर ट्रैफिक प्रारंभ किया गया है।