Soldier of UP 100 patrolling team crushed by truck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी 100 पेट्रोलिंग टीम के सिपाही को ऑन ड्यूटी ट्रक ने कुचला

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 08:57 AM (IST)
यूपी 100 पेट्रोलिंग टीम के सिपाही को ऑन ड्यूटी ट्रक ने कुचला
इलाहाबाद में बेकाबू ट्रक से कुचल कर एक पुलिस सिपाही की मौत हो गई । मृतक यूपी 100 की इलाहाबाद पेट्रोलिंग कार का सदस्य था। घटना उस वक्त हुई जब सिपाही लघुशंका कर रहा था । अचानक आये तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया । तेज चीख सुनकर साथी पुलिस कर्मी दौड़े लेकिन तब तक सिपाही दम तोड़ चुका था। मृतक हेड कांस्टेबल रमेश पांडेय (56) गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर गांव का रहने वाला था और यहां इलाहाबाद में उसकी तैनाती थी । बता दे कि जिले के बारा थाना क्षेत्र के ललई तिराहे के करीब पुलिस की यूपी 100 कार ड्यूटी शेड्यूल के तहत पेट्रोलिंग कर रही थी । इसी बीच रमेश वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके लघुशंका करने चला गया। अचानक पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारी और भाग निकला। मदद के लिये पुलिस कर्मी दौड़े लेकिन तब तक रमेश की जान जा चुकी थी। रमेश का परिवार वाराणसी में रहता है। अभी कुछ दिन पहले रमेश मुट्ठीगंज थाने में तैनात थे । हाल ही में उनकी ड्यूटी यूपी 100 में लग गई थी। रात में वह पेट्रोलिंग कार के साथ ड्यूटी पर थे कि हादसे का शिकार हो गये ।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement