Smriti Irani Solution the problems of people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मृति ईरानी ने अमेठी में लगाई चौपाल, लोगों की समस्याओं का किया निदान

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जुलाई 2019 3:48 PM (IST)
स्मृति ईरानी ने अमेठी में लगाई चौपाल, लोगों की समस्याओं का किया निदान
अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एक दिन के दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन विधानसभा क्षेत्र के कांटा गांव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दीदी आपके द्वार कार्यक्रम के अर्न्तगत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। ईरानी ने विकास खंड छतोह कांटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। लोगों की समस्याएं सुनकर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पौधारोपण भी किया। ईरानी इसके बाद जगदीशपुर विधानसभा के कठौरा गांव पहुंची। यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए उन्होंने भूमि पूजन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement