Smack seized 13 grams from minor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग से 13 ग्राम स्मैक बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 10:10 PM (IST)
नाबालिग से 13 ग्राम स्मैक बरामद
जालोर। सांचोर पुलिस ने गश्त के दौरान चार रास्ता बस स्टेण्ड रोड पर एक नाबालिग से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस संरक्षण में ले लिया। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी की रोकथाम अभियान के दौरान सांचैर कस्बे में थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह गश्त पर थे। इसी दौरान एक 17 वर्षीय किशोर के संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई। लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। साथ ही अपने पास बैग को छिपाने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें पॉलीथिन युक्त 13 ग्राम स्मैक पाउडर मिला। मामले की जांच चितलवाना थानाधिकारी को सुपुर्द की गई है। यह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी यह भी पढ़े :ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement