Six People, Including 3 Children, Burned Alive in Himachal Pradesh Fire: Blaze Erupts at Midnight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल में 3 बच्चों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत : आधी रात में अग्निकांड

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जनवरी 2026 11:21 AM (IST)
हिमाचल में 3 बच्चों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत : आधी रात में अग्निकांड
नौहराधार, सिरमौर | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बीती रात एक दर्दनाक अग्निकांड में तीन बच्चों समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने की है। आधी रात को भड़की आग DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि यह हादसा नौहराधार क्षेत्र के तलांगना गांव में रात करीब तीन बजे हुआ। जिस मकान में आग लगी, वहां कुल सात लोग मौजूद थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट के बाद घर में रखा LPG सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
मेहमानी करने आए थे मृतक
यह अग्निकांड मोहन लाल के मकान में हुआ। बताया जा रहा है कि सभी मृतक यहां मेहमानी करने आए थे और रात में सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—नरेश पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी टपरोली, राजगढ़, तृप्ता पत्नी नरेश, निवासी टपरोली, राजगढ़, कविता पत्नी लोकेंद्र, निवासी खुमड़ा, चौपाल, सारिका पुत्री लोकेंद्र, निवासी खुमड़ा, चौपाल, कृतिका पुत्री लोकेंद्र, निवासी खुमड़ा, चौपाल, कृतिक पुत्र लोकेंद्र, निवासी खुमड़ा, चौपाल।
इस हादसे में लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खो दिया है।
दुर्गम क्षेत्र, संचार व्यवस्था बाधित
SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
घटना स्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जहां मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं है। इसी कारण हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाने में कठिनाई आ रही है। प्रशासन सभी पहलुओं से जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement