Situation disturbed from Note ban DM raised hand -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोट बंदी से बिगड़े हालात तो डीएम ने खड़े किए हाथ

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 10:04 AM (IST)
नोट बंदी से बिगड़े हालात तो डीएम ने खड़े किए हाथ
कानपुर। नोट बंदी पर लोगों की परेशानियों को देखते हुए भले ही राजनीतिक दल सियासत चमकाने के लिए विरोध कर रहें हो, लेकिन जमीनी हालात को देख डीएम भी हाथ खड़े कर लिए है। शासन को पत्र लिख डीएम ने अवगत कराया कि जल्द नए नोट न आए तो हालात बिगड़ने की संभावना हो सकती है। जनपद में 46 सरकारी व प्राइवेट बैंक हैं और अलग-अलग जगहों में उनकी शाखाएं लगभग 1400 से अधिक है। सभी बैंकों के लगभग एक हजार से अधिक एटीएम है। लेकिन नोट बंदी के 18वें दिन भी लगभग एक तिहाई ही चाहे वह बैंक हो या एटीएम ग्राहकों को सेवा दे सकें। नए नोट न होने से दो तिहाई बैंकों पर या तो ताला जड़ दिया गया या नो करेंसी का बोर्ड लगा दिया गया। लोगों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए जब डीएम कौशलराज शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि यह समस्या बहुत बड़ी है। मैं अपने स्तर से बैंक अधिकारियों के साथ कई बार बैठक कर कहा कि आमजनमानस की समस्या को दूर करने की कोशिश की जाय, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। रिजर्व बैंक को भी कई बार पत्र लिखकर लोगों की समस्याओं को दूर करने को कहा, पर मैं इसमें क्या कर सकता हॅूं। जनपद के हालात देख शासन को भी पत्र लिखकर अवगत करा दिया है कि अगर बैंकों में जल्द नए नोट न आए तो हालात बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि धैर्य से काम लें, कोशिश की जा रही है कि जल्द ही नए नोटों की समस्या दूर की जा सके
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement