जैसलमेर । रामकथा के दौरान सांस्कृतिक संध्या की श्रृंखला में शुक्रवार शाम को हजारों की संख्या में मौजूद श्रोताओं के बीच प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मकरंद देशपांडे ने ‘‘सर सर सरला’’ नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। करीब सवा दो घण्टे के इस नाटक को देशपांडे ने स्वयं लिखा एवं निर्देशित किया है। यह नाटक विश्वविद्यालय के काव्य शिक्षक प्रोफेसर पार्लेकर (मकरंद देशपांडे) तथा उनके दो शिष्य सरला (आहना कुमरा) एवं पनीधर (संजय दाधीच) के संवाद पर आधारित है। नाटक के मंचन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुरारी बापू भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओरयह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम