Advertisement
पंजाब के श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, घर में खुशी का माहौल

श्रवण के इस साहसिक कार्य ने न केवल सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ाया, बल्कि उनके परिवार और पूरे इलाके में भी एक नई उम्मीद का संचार किया।
श्रवण ने अपने घर और संसाधनों को सैनिकों के आराम और सुविधा के लिए खोल दिया, जिससे नागरिक-सैन्य सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
श्रवण सिंह की यह अद्वितीय सेवा और देशभक्ति को देखकर 'गोल्डन एरो डिवीजन' ने उनकी शिक्षा का प्रायोजन भी किया है। उनके द्वारा किए गए कार्यों ने स्थानीय समुदाय में एकजुटता की भावना पैदा की और वे आज देशभर के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।
श्रवण के परिवार और इलाके में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। उनकी बहन, मां और दादा ने इस सम्मान पर अपनी खुशी व्यक्त की।
उन्होंने कहा, "श्रवण का यह पुरस्कार हमें गर्वित करता है। हमें उस पर बहुत गर्व है और यह हमारी पूरी पंचायत के लिए गर्व की बात है।"
श्रवण सिंह के साहस और समर्पण ने साबित कर दिया है कि उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन देशसेवा और साहस की कोई सीमा नहीं होती।
श्रवण की मां ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि श्रवण ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तानी सेना से मुकाबला कर रहे भारतीय सैनिकों की निस्वार्थ सेवा की थी। इसी कारण उन्हें सम्मानित किया गया है। हम लोग बहुत खुश हैं। मेरा बेटा दिन में दो-तीन बार चाय, दही सहित कई खाने के सामान को लेकर सैनिकों के पास जाता था। वह बड़ा होकर सेना में जाना चाहता है।
श्रवण ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मैंने सैनिकों की सहायता की थी, इसीलिए मुझे पुरस्कार मिला है। मैं लोगों से यही कहना चाहूंगा कि जैसे मैंने किया है, वैसे आप भी वीर सैनिकों की सहायता करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फिरोजपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


