Shivpal Hitting back at Mayawati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मायावती लिखित भाषण के अलावा कुछ नहीं पढ़ पाती:शिवपाल

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 1:24 PM (IST)
मायावती लिखित भाषण के अलावा कुछ नहीं पढ़ पाती:शिवपाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि बसपा नेत्री अपनी और अपने दल की चिन्ता करें। बसपा पूर्णतया समाप्त होने की कागार पर है। शिवपाल ने कहा कि सभी को पता है कि लूट के पैसे से जुटाई गई विचारहीन भीड़ के बल पर बसपा कोई चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। वहां पूरी तरह से भगदड़ मची हुई है। बसपा में रोज कोई न कोई बड़ा नेता व विधायक बसपा नेतृत्व पर ‘टिकट’ के लिए धनवसूली का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता उनके कार्यकाल के दौरान मची लूट, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक उत्पीड़न और अनाचार को याद कर अभी भी कांप जाती है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement