Shiva devotees in Parvati wedding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिव पार्वती विवाह में झूमे श्रद्धालु

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2018 10:44 PM (IST)
शिव पार्वती विवाह में झूमे श्रद्धालु
बारां। निकटवर्ती ग्राम रटावद में श्री हनुमान जी महाराज के प्राँगण में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत के दूसरे दिन षिव-पार्वती विवाह बड़े धूमधाम के साथ हुआ तथा सजीव मनोहर झाँकी सजायी गई। मेरे भोलेनाथ की आयी बारात सखियों नाचो रीश् भजन पर श्रद्वालु झूमकर नाचे। कथावाचक पण्डित श्री मुकुट बिहारी शास्त्री जी ने कहा कि भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। यह मात्र एक ग्रन्थ नहीं बल्कि जीवन का सत्य है। इस कथा के प्रसंगों को जीवन में उतार लिया जायें तो सुखी परिवार व सुखी समाज का निर्माण हो सकता है। श्री बांके बिहारी जी के दर्शन में जाने से जीवन में सब कुछ आनन्दमय हो जाता है, जीवन में खुशहाली आती है और सब कुछ मिल जाता है। उन्होंने आगे बताया कि मनुष्य जीवन में लोगों को सत्मार्ग से नहीं भटकना चाहिए, सत्य की राह से जीवन को सफल बनाना चाहिए। भागवत कथा के मुख्य यजमान ग्रामवासियों की ओर से कौशलेन्द्र सिंह हाड़ा ने बताया कि 12 बजे से 4 बजे तक प्रतिदिन कथा का वाचन हो रहा है। कथा में दिनोंदिन संख्या बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement