अमृतसर। भारत पाक सीमा पर खाली हो रहे गांव के लोगों के लिए सरकार ने शरणार्थी शिविर बनाएं है। इन शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए खानपान की जिम्मेदारी एसजीपीसी ने ली है। गुरुद्धारे में इन लोगों के लिए खाना तैयार कर पहुंचाया जा रहा है। शरणार्थीयों को खाना सुबह 11 बजे और शाम को छह बजे मिलेगा। अकाली मंत्री गुलजार सिंह ने बताया कि हर ब्लॉक में शरणार्थीयों के लिए तीन कैम्प बनाएं जा रहें है। लोग आसानी से शिविरों में पहुंच सके इसके लिए सरकार की ओर से परिवहन की व्यवस्था भी की गई है।