Send transformers into three power houses, hundreds of villages will benefit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन पावर हाउसों में ट्रांसफार्मर भेजे, सैंकड़ों गांवों को होगा फायदा

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 7:54 PM (IST)
तीन पावर हाउसों में ट्रांसफार्मर भेजे, सैंकड़ों गांवों को होगा फायदा
मेवात। जिले में गर्मी के मौसम और रजमान महिने को देखते हुऐ इस बार बिजली विभाग ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। लोगों को करीब 18 से 20 घंटे तक लगातार बिजली मिल सके इसके लिये पिनगवां, साकरस और भादस स्थित 33 केवीए के पावर हाउस पर 10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मर भेजे गये हैं। साकरस पावर हाउस पर जहां ट्रांस्फार्मर चालू कर दिया गया है वहीं पिनगवां पावर हाउस पर 10 एमवीए का ट्रांस्फार्मर आ गया है जबकी भादस पावर हाउस पर जल्द ही ट्रांसफार्मर पहुंचने वाला है। इसके बाद पिनगवां के करीब 35, साकरस के करीब 33 और भादस के करीब 25 गावों सहित करीब 93 गावों को एक महिने से पहले 18 से 20 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाऐगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिनगवां स्थित 33 केवीए के पावर हाउस पर फिलहाल एक दस एमवीए और एक 4 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे हुऐ हैं जिनकी क्षमता करीब 700 एमपीयर है लेकिन पावर हाउस पर पडने वाले करीब 35 गांव और सात फीडरों का लोड करीब 900 ऐमपीयर है जिसकी वजह से सभी फीडरों का एक साथ चलाया जा सकता। अब पिनगवां पावर हाउस पर 4 एमवीए ट्रांसफार्मर कि जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बदला जाऐगा। जिसके बाद पिनगवां पावर हाउस कि क्षमता 1000 एमपीयर से अधिक हो जाऐगी। विभाग ने पिनगवां में 10 एमपीयर का ट्रांस्फार्मर भेज दिया है जिसे जल्द ही शुरू कर दिया जाऐगा।
बिजली विभाग के एसडीओ राजकुमार के मुताबिक पिनगवां, भादस और साकरस पावर हाउस क क्षमता कम होने कि वजह से करीब 93 गावों के लोगों को पूरी बिजली नहीं दे पा रहे थे। विभाग ने 10 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर साकरस में शुक्रवार को शुरू कर दिया है जबकी पिनगवां में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पहुंच गया है जबकी भादस पावर हाउस पर जल्द ही 10 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पहुंच जाऐगा। उन्होने बताया कि गर्मी और रमजान के महिने में करीब 93 गावों के लोगों को उनका विभाग नोन-स्टोप 18 से 20 घंटे बिजली दे सकेगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement