Seeking to reduce compounding fees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंपाउंडिंग फीस कम करने की मांग

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 00:10 AM (IST)
कंपाउंडिंग फीस कम करने की मांग
मोहाली। मोहाली प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गमाडा के सीए अमित ढाका से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल मेंबरों ने गमाडा सीए से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि गमाडा द्वारा जो नीड बेस्ड पॉलिसी लागू की जा रही है। उसमें बूथों और बे शॉप्स में बनाई जा रही बेसमेंट को रेगुलराइज किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि जाो कंपाउंडिंग फीस लगाई जा रही हैए जो बहुत ज्यादा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मांग की कि इस फीस में कटौती की जानी चाहिए। ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। वहीं, मेंबरों ने मांग की है कि आगामी ऑक्शन के दौरान गमाडा बूथों व बेशॉप्स की अलॉटमेंट समेत बेसमेंट को पहले मंजूरी दे दे। ताकि अलॉटी कंपाउंडिंग फीस के चक्कर से बच सकें। वहींए उन्होंने मांग की सेक्टर 88-89 के इंटेंट पत्रों की ट्रांसफर संबंधी कार्रवाई निचले स्तर पर ही की जाए। इसके लिए जो पैटर्न चल रहा हैए वह काफी सख्त है। इससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। वहींए मीटिंग में उन्होंने सेक्टर 76 से 80 का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सेक्टर 76 से 80 के जो प्लॉट लिटीगेशन के अधीन आते हैं। उनका अब गमाडा का जमीन मालिकों के साथ समझौता हो चुका है। ऐसे में अलॉटियों को प्लॉट अलॉट करने की प्रक्रिया को आगे किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रेसिडेंट सुरिंदर सिंह वालियाए महासचिव एमपी सिंह आनंदए फाइनेंस सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंहए ज्वाइंट सेक्रेटरी चरन कमल सिंह व प्रेस सचिव अमनदीप सिंह गुलाटी शामिल थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement