गुडगाँव। निर्वाणा कंट्री सोसायटी में नाबालिग लड़के से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सोसायटी के गार्ड पर लड़के ने लगाया है आरोप। सदर थाना एरिया के सैक्टर-50 की निर्वाणा कंट्री सोसायटी के एक परिवार ने सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड अखिलेश चौधरी पर 16 वर्षीय लड़के पर अप्राक्रतिक दुराचार करने का मामला दर्ज कराया है। अखिलेश चौधरी पर आरोप है कि सोसायटी में शाम के समय खेलते वक्त किसी बहाने से पीड़ित जितेंद्र को अपने केबिन में बुलाया और उससे कुकर्म किया साथ ही किसी को बताने की धमकी भी दी । जितेंद्र ने घर पर पहुचने पर अपने परिवार को इस की जानकारी दी। परिजनों ने इसके शिकायत नजदीकी सदर थाने में पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया जिसमे कुकर्म करना सही पाया गया, सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जहाँ उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े :अखिलेश की रथयात्रा से पहले भिड़े समर्थक, पहुंचे मुलायम, शिवपाल भीयह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा