Secretary Rekha Yadav Inspects Juvenile Observation and Childrens Home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सचिव रेखा यादव ने बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 सितम्बर 2026 6:14 PM (IST)
सचिव रेखा यादव ने बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण
धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सचिव रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा। निरीक्षण में विधि से संघर्षरत बालक 13 उपस्थित मिले एवं देखरेख एवं संरक्षण बालक 2 उपस्थित मिले एवं शिशु 2 उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान सचिव ने रालसा के पत्र के अनुपालना में सम्प्रेषण गृह में आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वच्छता तथा बच्चों के पृथक्करण से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सचिव ने सुरक्षा कर्मियों के बारे में जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि संप्रेषण गृह में 6 सुरक्षाकर्मी रहते हैं जिनमें से दो सुरक्षाकर्मी एक साथ प्रतिदिन 8-8 घंटे की ड्यूटी करते हैं। सचिव ने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था रालसा के निर्देशों के तहत गृह परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सचिव बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन व दिनचर्या की जानकारी ली। बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा तथा पुनर्वास की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अनुशासन बनाए रखने व भविष्य में अच्छे नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही देखरेख एवं संरक्षण वाले बच्चों से भी उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य इत्यादि के बारे में जानकारी ली साथ ही शिशुओं के बारे में भी जानकारी ली एवं साफ-सफाई, शिशुओं के रोजाना कपड़े बदलने आदि के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement