करौली। हिंडौन सिटी मुख्यालय पर मौसमी बीमारियों के बढ़ते मरीज और चिकित्सा प्रशासन की लापरवाही की शिकायतों के बाद शुक्रवार को एसडीएम ने स्थानीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलक्टर मनोज कुमार शर्मा के आदेष के बाद हुए निरीक्षण में एसडीएम ने पूरे हालात जाने और पीएमओ सहित सभी चिकित्सकों को अहम निर्देश दिए। साथ ही वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए मेल फीमेल नर्स को पाबंद करने के निर्देष दिए। एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात भी कही। इस मौके पर तहसीलदार घनश्याम जोशी और पीएमओ नमोनारायण मीना भी मौजूद थे।