अबोहर । एसडीएम जसप्रीत सिंह ने वीरवार को अबोहर के बीडीपीओ कार्यालय में करीब
एक दर्जन वार्डो व गांवों के रजिस्टर्ड स्पोर्ट्स क्लबों को खेल किटें
वितरित की। इस मौके पर शिअद नेता अशोक आहूजा, हरचरण सिह पप्पू, सुखमंदर
सिंह नंबरदार, सरपंच चमकौर सिंह, हरपाल सिंह संधू, पटेल घुल्ला आदि मौजूद
थे।
एसडीएम ने वार्ड नंबर 1, 2, 5, 7,19, 23, 24,28 ,30 ,31 के क्लबों तथा
गाव गिदड़ावाली, मौजगढ़ व अचाडि़की के क्लबों के पदाधिकारियों को खेल किट
वितरित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार युवाओं खेलों की ओर अग्रसर करने के लिए
लगातार प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के साथ जुड़
कर अपने अभिभावकों के साथ साथ राज्य व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा
कि सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी रजिस्टर्ड स्पोर्ट्स क्लबों को यह
किटे वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर अजीत सिंह, टिकू पाडे, विजय उपवेजा,
बलविंदर सिंह खालसा, हनी पोपली, धीरज जूनवाल, पार्षद जसपिंदर जस्सी, कुलवंत
सिंह, बलवंत सिंह, राकेश कक्कड़, नरेश कालड़ा, मनप्रीत सिह, सरपंच चमकौर
सिंह, राधेराम जाखड़ के अलावा अन्य क्लब सदस्य मौजूद थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी