Advertisement
ग्रेटर नोएडा में चार्जिंग के दौरान स्कूटी में लगी आग

इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। बताया जा रहा है कि चालक ने फूड काउंटर के पास ही स्कूटी को चार्जिंग में लगाया था। इसी दौरान आग लगने की घटना हुई।
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि स्कूटी की बैटरी में लगे चार्जिंग वायर में शॉर्ट सर्किट के कारण घटना हुई है। फिलहाल, मामले की जांच करने की बात कही गई है।
इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
जानकारों की माने तो सही तरीके से चार्जिंग में नहीं लगाए जाने की वजह से आग लगने की घटनाएं होती हैं। भीषण गर्मी में कई बार बैटरी ओवरहीट हो जाती है और इस कारण भी वाहन में आग लग सकती है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सही स्टेशन में ही चार्ज करना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


