science through students give the right direction Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों को दें सही दिशा

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 12:35 PM (IST)
विज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों को दें सही दिशा
उन्होंने कहा कि अध्यापक विज्ञान को इस प्रकार तैयार करें कि छात्रों को आसानी से समझा सके। कक्षा 10 तक छात्रों का मन बहुत तेजी से चलता है अगर इस दौरान छात्रों को सही दिशा दी जाये तो वह विज्ञान को अच्छी तरह से समझ कर अपने सामने आने वाली परेशानियों को स्वयं हल कर लेगें। समाज में बहुत प्रकार की भ्रांतिया रहती है जिसका एक ही हल है विज्ञान। ऐसे में छात्रों को विज्ञान पर अधिक से अधिक जोर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों को योगाभ्यास भी कराया गया और योग को विज्ञान से जोडकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया कि इसके जरिए शरीर के तमाम रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रो. बी.पी. खंडेलवाल, प्रधानाचार्या रचना मल्होत्रा, अनुपम सागर, डा. आर.के. श्रीवास्तव, डा. रोली मोहन, वंदना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement