कानपुर। कक्षा 10 तक के बच्चों में मानसिक व शारीरिक परिवर्तन बहुत तेजी से होते है। ऐसे में इस दौरान बच्चों को अधिक से अधिक विज्ञान की जानकारी दी जानी चाहिए। जिससे बच्चों में किसी चीज की दुविधा न रह सके और आसानी से उसका हल निकाल लें। यह कहना है डीएसआरडीई के पूर्व डाइरेक्टर अरविन्द सक्सेना का। आजाद नगर स्थित डीपीएस स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय साइंस एनरिचमेंट प्रोगाम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएसआरडीई के पूर्व डाइरेक्टर ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान की तरक्की से बहुत से भ्रमित चीजों से लोग बाहर आ रहें है। भविष्य में विज्ञान की उपलब्धियां हमारे दैनिक जीवन को और सरल बना सकती है।