scheme benifit will be provide every citizen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 2:44 PM (IST)
योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे
करौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली द्वारा विधिक सेवा सप्ताह का शुभारम्भ रविवार को सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायधिपति दिनेश चन्द सौमानी ने किया। सौमानी ने मुख्य अतिथि पद से अपने सम्बोधन में कहा कि विधिक सेवा सप्ताह के तहत राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ अन्तिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होने कहा कि योजनाओं के प्रति स्वयं जागरूक होकर उत्साह और समर्पित के साथ अपने कल्याण के साथ-साथ दूसरों के कल्याण एवं उत्थान की सोचते हुए समाज के सभी वर्गो को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को दिलाने में अपना सहयोग प्रदान करें। सप्ताह के दौरान जरूरतमंद, विशेष योग्यजन, महिलायें, बालक एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूर एवं आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग को राज सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता है तो उन्हें आत्मबल भी मिलता है। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता एवं विधिक चेतना देश के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से एवं संविधानो के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को सस्ता एवं शुलभ न्याय प्राप्त हो सके। यही विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement