Sarpanch Association opposes decision of e-tendering in Fatehabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरपंच एसोसिएशन ने किया ई-टेंडरिंग के निर्णय का विरोध

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 3:50 PM (IST)
सरपंच एसोसिएशन ने किया ई-टेंडरिंग के निर्णय का विरोध
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा भले की सरंपचों की ग्रांट बढा़ दी गई हो, लेकिन 5 लाख तक विकास कार्यो मे ई- टेंडरिंग के निर्णय को लागू होने के बाद अब सरपंचों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फतेहाबाद में आज सरपंच एसोसिएशन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सरंपच एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन में सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है। सरंपचों का कहना है कि सरकार ने 5 लाख के उपर के विकास कार्यो के लए जो ई-टेंडरिंग करने की शर्त रखी गई है उससे सिद्ध होता है कि सरकार को संरपचो पर विश्वास नही है। सरंपचो ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने आने वाली 15 जुलाई तक इस निर्णय को वापिस नही लिया तो पूरे प्रदेश के सरंपच 16 जुलाई को अपने पदो से इस्तीफा दे देंगे। सरपंचों ने कहा कि इस मामले को लेकर वह बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से भी मिलेगे और अपनी समस्या उनके सामने रखेगे। लेकिन फिर भी सरकार ने अपने निर्णय मे कोई बदलाव नही किया तो सरपंच अपने पदो से इस्तीफा देने पर मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement