Advertisement
कुशीनगर पंचायत में बवाल: युवक ने खोया आपा, चाकू मारकर की हत्या, गांव में मातम

गंभीर रूप से घायल जग्गू को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर गांव में फैलते ही कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए और ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा।
हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजन फूट-फूटकर रोते नजर आए, वहीं कई ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हो गए।
सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी, सीओ, एसडीएम समेत कई थानों की फोर्स गांव में तैनात की गई है।
फिलहाल गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारी घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुशी नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


