जिसका कारण है कि शहर में दौड़ रहे ये ई रिक्शा राजनीति से संबंधित नेताओं के हैं। इसे लेकर वैध ई रिक्षा चालकों ने पिछले दिनों उपायुक्त को शिकायत भी दी थी। इनका कहना था कि शहर में करीबन पांच हजार ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि वैध ई रिक्षा चालकों की संख्या महज 292 ही है। जिनका रजिस्ट्रेशन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण विभाग की ओर से किया गया है। जिला उपायुक्त ने आरटीए विभाग के उच्च अधिकारी को अपने आॅफिस में बुलाकर अवैध ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन करने के आदेश दिए थे। लेकिन विभाग की स्थिति जस की तस बनी हुई है।