rss volulnteers distribute the lamp -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने वितरित किए दीये

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 10:29 AM (IST)
आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने वितरित किए दीये
गुडगांव। दीवाली से पहले आरएसएस कार्यकर्ताओं ने गुडग़ांव में हर घर रोशन मुहिम शुरू की है। इसके तहत रविवार को स्वयं सेवकों ने शहर में अनेक स्थानों पर घर-घर पहुंचकर मिट्टी के दीये वितरित किए। हर घर में 20 दीये देते हुए स्वयं सेवकों ने भाईचारे का संदेश लिखा एक पत्रक भी लोगों को सौंपा। सेक्टर 10 में गुडग़ांव के सह सोशल मीडिया प्रमुख पार्थ सारथी, राकेश, दिव्यांश, विशाल, राजेश, प्रमोद, कृष्ण वल्लभ, गामा प्रसाद, सत्यनारायण, अभिषेक, अमित, दीपक, पवन आदि स्वयं सेवकों ने बस्तियों में दो हजार दीपक बांटे। शाखा स्थल पर शाखा लगाए जाने के बाद सभी टोली बनाकर घर-घर पहुंचे। स्वयं सेवकों ने घरों में मौजूद बड़े बुजुर्गों के पैर छुए और उन्हें इस संदेश के साथ 20-20 दीये दिए कि हम सबका उद्देश्य सबकी दिवाली रोशन करने का होना चाहिए। साथ ही संदेश दिया कि दीये वितरण कर हम भाई चारे में आई दरार को पाट सकते हैं। यह भी पढ़े :इंग्लिश भाषा की वर्णमाला में स्वर और व्यंजन बनाने का दावा यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement