महाराणा प्रताप की 57 फिट की विश्व के सबसे बड़ी प्रतिमा
25 बीघा में
बने प्रताप गौरव केन्द्र का पहला चरण पूरा हो चुका है। जिसका उद्घाटन 28
नवम्बर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराज भागवत और प्रदेश
की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के हाथो होगा। प्रताप गौरव केन्द्र के इस
स्थल को सडक़ दो हिस्सों में बांटती है। एक हिस्से में ऊंची पहाड़ी है जिस
पर महाराणा प्रताप की बैठी हुई प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा 57
फीट ऊंची 40 टन वजनी अष्ट धातु की बनाई गई है। इस प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर
भी विशेष कारण रहा है। संघ प्रचारक ओम प्रकाश ने बताया कि महाराणा प्रताप
57 वर्ष की आयु जीये, इसलिए इस प्रतिमा की ऊंचाई 57 फीट रखी गई है और बैठी
हुई मुद्रा के पीछे उनके राजसंन्यासी और संघर्षपूर्ण जीवन को दर्शाने का
उद्देश्य है। प्रतिमा के नीचे से निरंतर जल प्रवाह रहेगा। इस जल प्रवाह को
गंगा मैया के प्रतिरूप में रखा गया है। इस प्रतिमा के समीप ही 500 दर्शकों
की क्षमता वाला कुंभा सभागार बनाया गया है जिसमें सेमिनार सहित फिल्म का भी
प्रदर्शन हो सकता है।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर