RSS chief Bhagwat Gaurav Pratap center will be inaugurated Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संघ प्रमुख भागवत करेंगे प्रताप गौरव केंद्र का उद्घाटन

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 8:32 PM (IST)
संघ प्रमुख भागवत करेंगे  प्रताप गौरव केंद्र का उद्घाटन
देखने को मिलेगी जीवंत झांकियां महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने वाले हिस्से में मेवाड़ दर्शन दीर्घा सहित हल्दीघाटी विजय युद्ध दीर्घा, मेवाड़ स्फूर्ति दीर्घा, भारत दर्शन दीर्घा, राजस्थान गौरव दीर्घा बनाई गई है। हल्दीघाटी विजय युद्ध दीर्घा में 100 प्रतिमाएं लगाई गईं हैं जो महाराणा प्रताप के शस्त्रागार मायरा की गुफा में गुप्त मंत्रणा से लेकर पूरे हल्दीघाटी युद्ध तक के दृश्य बताती है। राजस्थान गौरव दीर्घा में राजस्थान के 24 महापुरुषों की आदमकद प्रतिमाएं लगाकर उनका व्यक्तित्व और कृतित्व लिखा गया है ताकि लोग उनके बारे में जान सकें। इसी तरह मेवाड़ स्फूर्ति दीर्घा में मैकेनिकल झांकियां सजाई गई हैं। इसी हिस्से में 250 दर्शकों के बैठने की क्षमता का आधुनिक सभागार बनाया गया है जहां पर्यटक मेवाड़ के इतिहास से जुड़ी 35 मिनट की फिल्म देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां 20 मिनट का लाइट एंड साउण्ड शो भी होगा, जिसमें भारत के गौरवशाली इतिहास को शामिल किया गया है। इसी हिस्से में ऊंचाई पर भारत माता का मंदिर बनाया गया है जिसमें 12 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा लगाई गई है। इसके ठीक नीचे ध्यान कक्ष बनाया गया है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि यहां आने वाला हर शख्स देश भक्ति के लिए तत्पर रहने का संकल्प लेकर जाए। प्रताप गौरव केन्द्र के कार्यकर्ता जसवंत ने बताया कि प्रताप गौरव केन्द्र की सभी इमारतों को राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप बनाया गया है और प्राकृतिक सुन्दरता को बढाने के लिए यहां 25 हजार गमलों मे हजारों तरह के पौधे लगाया गये है जो यहां आने वाले लोगो को ताजगी से परिपूर्ण रखेंगे। उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर अरावली की पहाड़ी ‘टाइगर हिल’ पर बनाया गया यह केन्द्र गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति के मूल्यों का दर्शन कराएगा। इस राष्ट्रीय तीर्थ को देखने के लिए आने वाले लोग यहां आने के बाद प्रताप के गौरवमयी जीवन से रूबरू तो होगे ही साथ ही राष्ट्रीयता के भाव को भी अपने मन मे संजो कर जायेंगे। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement