उदयपुर । विश्व प्रसिद्ध झीलों के शहर उदयपुर के नक्शे में एक नया अनूठा आयाम और स्थापित हो गया है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को समर्पित राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत यह आयाम प्रताप गौरव केन्द्र है। पन्नाधाय की बलिदानी गाथा से लेकर हल्दीघाटी के युद्ध तक के इतिहास को अपने में समेटे यह स्थल मेवाड़ का पहला ऐसा केन्द्र बन गया है, जहां पर्यटक मेवाड़ की शौर्यगाथा से न केवल परिचित हो सकेंगे, बल्कि वे इसकी अनुभूति कर जीवन भर इसे याद रख सकेंगे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज