RSS Centenary Year: Preparations begin for a massive door-to-door campaign in Sriganganagar, books released-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसएस शताब्दी वर्ष: श्रीगंगानगर में व्यापक 'घर संपर्क अभियान' की तैयारी शुरू, पुस्तकों का हुआ विमोचन

khaskhabar.com: सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 1:11 PM (IST)
आरएसएस शताब्दी वर्ष: श्रीगंगानगर में व्यापक 'घर संपर्क अभियान' की तैयारी शुरू, पुस्तकों का हुआ विमोचन
श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, संघ के शताब्दी वर्ष में चलाए जाने वाले व्यापक "ग्राम/घर संपर्क अभियान" की तैयारी के लिए आज से बैठकों का आयोजन शुरू किया गया। यह विशेष संपर्क अभियान 1 नवंबर से 16 नवंबर 2025 के मध्य आयोजित किया जाएगा। जिला के प्रचार प्रमुख तरुण दाधीच ने बताया कि इस क्रम में आज जिले के अनेक खंड स्थानों जैसे सादुलशहर, पदमपुर, बिजबायला और नेतेवाला में बैठकों का आयोजन किया गया। सादुलशहर में आयोजित बैठक में विभाग कार्यवाह नरेंद्र यादव और जिला प्रचारक आईदान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार, अन्य स्थानों पर भी विभाग प्रचार प्रमुख प्रदीप यादव और सह विभाग कार्यवाह शैलेंद्र कुमार जैसे प्रवासी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठकों के उपरांत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत माता का चित्र, पत्रक और संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाशित पुस्तक "ध्येय यात्रा के 100 वर्ष" का विमोचन किया गया। इस पुस्तिका में संघ के इतिहास, उद्देश्यों और समाज में इसके योगदान का विस्तार से वर्णन किया गया है।
संघ का यह आयोजन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो संपूर्ण समाज में घर-घर जाकर समाज जागरण हेतु 'पंच परिवर्तन' का आग्रह करेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संघ की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement