RSS-BJP are spreading communalism Yechury-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी चुनाव जीतने के लिए भाजपा फैला रही है सांप्रदायिकता-येचुरी

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 6:18 PM (IST)
यूपी चुनाव जीतने के लिए भाजपा फैला रही है सांप्रदायिकता-येचुरी
जयपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और सांसद सीताराम येचुरी का कहना है कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक आ रहे है भाजपा और आरएसएस देश भर में सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। गौरक्षक समितियों के नाम पर दलितों को टारगेट बना कर अत्याचार किया जा रहा है। मेवात में बीफ के नाम पर एक वर्ग के लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। इन समितियों पर पाबंदी लगनी चाहिए। माकपा इसका विरोध करती है। साथ ही दलितों की ओर से इस मामले में 16 सितंबर को संसद पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होगी। येचुरी आज जयपुर में माकपा की दो दिवसीय संगठन की बैठक में शामिल होने आए थे। यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि पूरे देश में सरकार आर्थिक मोर्चे पर विफल रही है। गरीब किसान आत्महत्या कर रहे हैं और उद्योगपतियों के एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के कर्जे माफ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अमेरिका साम्राज्यवाद के जूनियर पार्टनर के तौर पर काम कर रही है। इससे भारत का खुद का स्वतंत्र अस्तित्व खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि कश्‌मीर समस्या का एक मात्र हल बातचीत है। सरकार ने दबाव में आकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए तो भेज दिया लेकिन उसे कोई अधिकार नहीं दिए। एेसे में बातचीत का सार्थक परिणाम नहीं निकल पाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement