पीलीभीत। बरेली के पुलकित शर्मा के पास 10 रुपये के सिक्कों का ढ़ेर लग गया था, क्योंकि दुकानदार यह सिक्का लेने से इनकार करने लगे थे, लेकिन उन्होंने सिक्का लेना बंद नहीं किया था। कई सारे सिक्के जमा हो जाने के कारण वह चिंतित होने लगे थे। अब उनकी चिंताएं कम हो जानी चाहिए। शनिवार को पीलीभीत के डीएम ने कहा कि 10 रुपये का सिक्का लेने से इनकार करने पर राजद्रोह लग सकता है। इन दिनों फेसबुक और वॉट्सऐप पर तमाम अफवाहें फैलने लगी थीं कि 10 रुपये का सिक्का अब नहीं चलेगा।